फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अवनी बनीं एक दिन की बीएसए, समझी विभागीय कार्यप्रणाली

विज्ञापन
शाहजहांपुर में एक दिन की बीएसए बनने के बाद फाइलों को देखतीं अवनी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बालिका सशक्तीकरण और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कंपोजिट विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी की कक्षा आठ की छात्रा अवनी को एक दिन के लिए बीएसए का प्रतीकात्मक पदभार दिया गया। छात्रा अवनी ने बीएसए की कुर्सी पर बैठकर फाइलों को देखा।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह दस बजे कार्यालय पहुंची अवनी का जिला समन्वयक सोहन शुक्ला, रोहित सिंह और सचिन कुमार ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली को समझा और अधिकारियों, जिला समन्वयकों व कर्मचारियों से संवाद किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की प्राथमिकताओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी भी ली।
जिला समन्वयक सोहन शुक्ला ने बताया कि इस पहल से मिशन शक्ति और बाल विकास अभियानों के उद्देश्यों के अनुरूप बालिकाओं में आत्मविश्वास विकसित होगा।

छात्रा बनीं एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी
निगोही। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सलबी को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। छात्रा को विभागीय कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया। बीईओ रमेश पंकज, प्रधानाध्यापक कुसुम वर्मा और विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


कीर्ति बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापिका
जलालाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेना में कक्षा आठ की छात्रा कीर्ति पाठक को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका नियुक्त किया गया। ग्राम साईपुर, दहेना निवासी कौशल किशोर पाठक की पुत्री कीर्ति विद्यालय की बाल संसद की प्रधानमंत्री भी हैं। सहायक अध्यापक माया देवी ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।

शाहजहांपुर में एक दिन की बीएसए बनने के बाद फाइलों को देखतीं अवनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें