प्राचार्य ने ये बताया
गुरुकुल महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. धारणा ने बताया कि सुबह करीब चार बजे छात्रों को योग करने के लिए छात्र प्रमुख उत्तम कुमार जगा रहे थे। उन्हें छात्र अनुराग अचेत अवस्था में दिखा। उसके कानों से खून निकल रहा था। तुरंत शिक्षक अनुराग को लेकर एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- कैफे की आड़ में अवैध धंधा: बरेली में दो सगे भाई कर रहे थे ये काम, असम की महिला ने किया चौंकाने वाला खुलासा
इसके बाद शिक्षक अनुराग को जिला अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टर ने चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि छात्र का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।