फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम का अलग अंदाज: शाहजहांपुर के स्कूल में विद्यार्थियों संग खाया मिड-डे मील, परखी भोजन की गुणवत्ता

Tue, 08 Jul 2025 04:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने मंगलवार को गांव करनपुर पड़री स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील खाकर भोजन की गुणवत्ता परखी। 
विज्ञापन
एडीएम ने बच्चों संग खाया मिड-डे मील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने मंगलवार को विकासखंड मदनापुर के करनपुर पड़री स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। उन्होंने गांव के लोगों से बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में कराने की अपील की।
विज्ञापन
Trending Videos

एडीएम ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अच्छी सुविधाओं के साथ अभिभावकों के खाते में ड्रेस, जूता-मोजा, बैग आदि के लिए 1200 रुपये भेजा जा रहा है। साथ ही पका पकाया मिड-डे मील भोजन भी प्रत्येक स्कूल में मिल रहा है। अच्छे शिक्षक बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। कुछ प्राइवेट स्कूल जो बिना मान्यता के संचालित है, वे बच्चों का भविष्य बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दिए कि गांव में भ्रमण करके अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराएं।

यह भी पढ़ें- UP: बरेली में जिला सहकारी बैंक में 1.31 करोड़ रुपये का घोटाला, दो शाखा प्रबंधक समेत चार निलंबित

एडीएम ने बच्चों संग खाया मिड-डे मील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सफाईकर्मी के वेतन से वसूली कर होगी सफाई
डीएम के निर्देश पर सोमवार को एडीएम एफआर अरविंद कुमार गांव करनपुर पड़री पहुंचे। ग्रामीण सफाईकर्मी की शिकायत करने लगे। सफाईकर्मी को बुलाकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर गांव की सफाई 24 घंटे के अंदर नहीं हुई तो वेतन से वसूली कराकर सफाई कराई जाएगी। उन्होंने सामुदायिक शौचालय की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने प्रधान से कहा कि शौचालय की रोजाना अच्छे से सफाई की जाए। इस दौरान एडीएम खुद झाड़ू पकड़कर सफाई में जुट गए। उनका यह अंदाज देख लोग हैरान रह गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें