फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्रा ने रेलवे ट्रैक पर बनाई रील...मांगनी पड़ी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर रील बनाकर वायरल करना बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी ने संज्ञान लेते हुए तलाश शुरू की। छात्रा ने लिखित में माफीनामा देते हुए दोबारा गलती नहीं होने का वादा किया है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के रोशनगंज मोहल्ले में रहने वाली किशोरी ने रेलवे लाइन पर वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर गाने के साथ अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कई टिप्पणी की। इस बीच एसपी जीआरपी के सोशल मीडिया खाते एक्स पर भी वीडियो टैग किया गया। इसके बाद जीआरपी सक्रिय हुई।
जीआरपी ने उसकी तलाश शुरू की। उसे खोजते हुए थाने बुलाया गया। परिवार के साथ आई किशोरी ने दोबारा ऐसा कृत्य नहीं करने की बात कहते हुए माफी मांगी। थाना प्रभारी रमांकर यादव ने बताया कि किशोरी ने लिखित माफीनामा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें