सिंधौली। थाना क्षेत्र के मूढ़ा फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित जयचंद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि तीन नवंबर की सुबह करीब 9:30 बजे रामनिवास, उसका पुत्र ब्रजेश कुमार और सुशील कुमार बाइक से उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन
घर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इसी दौरान सिर पर ईंट से वार कर दिया। शोर सुनकर भाई नीरज कुमार, पत्नी सीमा देवी, विनोद कुमार और मां कमला देवी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक छोड़कर भाग गए। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक राकेश यादव को जांच सौंपी गई है। संवाद