खुदागंज। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से ठाकुर रोशन सिंह संघटक राजकीय महाविद्यालय नवादा दरोवस्त में अंतरमहाविद्यालयीय पुरुष एवं महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पुरुष वर्ग में बरेली कॉलेज के कृष्णा और अंश वर्मा, एसएस कॉलेज शाहजहांपुर के मनु राजवंशी और विनायक व रुहेलखंड विश्वविद्यालय के रवि शंकर का चयन किया गया। महिला वर्ग में बरेली कॉलेज की शुभी और सलोनी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय की पारस और खदीजा व एसएस कॉलेज की जान्हवी और श्रेया ने जगह बनाई। खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
मुख्य अतिथि स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के सह-क्रीड़ा सचिव प्रो. अजीत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुज सक्सेना, डॉ. प्रीति यादव, मृदुल बत्रा, डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, आदर्श गंगवार, पदमजा सिंह शिशोदिया आदि मौजूद रहे।