फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती : बिना हेलमेट 230 लोगों के किए चालान

विज्ञापन
सदर ​स्थित पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल लेने के लिए नोकझोंक करता बाइकसवार। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुरक्षा नियमों के पालन में लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ रही है। हादसों में कमी लाने के लिए बिना हेलमेट के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल न देने का आदेश लागू किया गया है। इसके चलते मंगलवार को दूसरे दिन यातायात पुलिस टीम ने तिराहों-चौराहों व पेट्रोल पंपों के आसपास अभियान चलाकर 230 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन

सोमवार को पहले दिन कई पेट्रोल पंपों में बगैर हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे लोगों को मना नहीं किया गया था। आदेश का अनुपालन पूरी तरह से नहीं होने पर प्रशासन ने मंगलवार से सख्ती शुरू की। दो पहिया वाहन चालकों के लिए नो हेलमेट नो फ्यूल का प्रभावी ढंग से अनुपालन कराया गया।
क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह ने बताया कि कार्रवाई अनवरत चलती रहेगी। उन्होंने आम जनमानस से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। कहा कि दो पहिया वाहन हेलमेट पहनकर चलाएं। चौपहिया वाहन सवार सीट-बेल्ट जरूर लगाएं। यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने बताया कि आज 230 लोगों के चालान किए गए हैं।

सदर स्थित पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल लेने के लिए नोकझोंक करता बाइकसवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें