फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेहड़ी वालों को नहीं मिल रहे सिलिंडर... ग्राहक हुए आधे

विज्ञापन
सुरेंद्र, संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कामर्शियल गैस सिलेंडर न मिलने से रेहड़ी व्यापारियों के आगे आर्थिक तंगी के हालात पैदा हो गए हैं। लकड़ी महंगी होने के कारण लागत ज्यादा आ रही है। इससे रोजी-रोटी चलाना मुश्किल हो रहा है। ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक, खाद्य सामग्री नहीं बन पा रही है। लोगों ने कामर्शियल सिलिंडरों की पर्याप्त उपलब्धता की मांग की है।
विज्ञापन


बरेली मोड़ चौराहे पर जलेबी का ठेला लगाने वाले आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी, बरेली मोड़ निवासी राजीव सिंह कहते हैं कि बीते तीन माह से कामर्शियल सिलिंडर नहीं मिला। जैसे-तैसे भट्ठी से काम चला रहे हैं। भट्ठी से जरूरत के मुताबिक माल भी तैयार नहीं हो पाता है। लागत भी ज्यादा आती है। ग्राहक कम होने लगे हैं। ऐसे में कमाई आधे से भी कम रह गई है।
यहीं ठेले पर रोटी-सब्जी बेचने वाले सुरेंद्र ने बताया कि पहले सिलिंडर आसानी से मिल जाते थे। अब मिल ही नहीं पा रहे हैं। गुजारे के लिए तंदूर और भट्ठी से काम चलाना पड़ रहा है। लकड़ी भी काफी महंगी हो गई है। इससे लागत निकालना मुश्किल हो रही है। मजबूरी वश माल कम बनाते हैं।
विज्ञापन



प्रतिष्ठित होटल ने डिस्काउंट खत्म किया
शहर के एक प्रतिष्ठित होटल ने सिलिंडर की मारा-मारी के बीच सूचना चस्पा कर दी है। होटल में ग्राहकों को मिलने वाला डिस्काउंट खत्म कर दिया है, जिससे खाने की गुणवत्ता को बनाए रखा जा सकें।

जिनका कनेक्शन है। उन्हें वरीयता के आधार पर नियम के अनुसार सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। घरेलू सिलिंडर इस्तेमाल करने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




-चमन शर्मा, डीएसओ

सुरेंद्र, संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें