जलालाबाद। प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को गोद लिए गए रुस्तमपुर गांव में राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर आयोजित किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने गांव में भ्रमण कर स्वच्छता और नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को शराब, ड्रग्स और अन्य मादक पदार्थ के सेवन से होने वाली बीमारियों से सचेत किया। बाद में हुई गोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीकृष्ण ने कहा कि नशा करने वाले लोगों को मनोवैज्ञानिक उपचार के जरिये समाज की मुख्य धारा से जुड़ने को प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यादवेंद्र कुमार आर्य के संचालन में हुई गोष्ठी में डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. जयेंद्र कुमार, निशी, अंजलि, विजय शुक्ला, सत्यप्रकाश, पवन यादव आदि मौजूद रहे। संवाद