फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेतों के पास छोड़े छुट्टा पशु, ग्रामीणों को बनाया बंधक

Sun, 19 Jan 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कटरा थाने के बाहर रोडवेज परिसर में खड़े ईश्वरा गांव के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। तिलहर क्षेत्र की गोशाला में छुट्टा पशुओं को लेने से इन्कार करने पर ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में पशु छोड़ दिए। इससे नाराज किसानों ने ग्रामीणों को बंधक बनाकर उनसे मारपीट की। उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी कब्जे में ले ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आकर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन

31 दिसंबर को तिलहर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने ईश्वरा के क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कुमार की शिकायत पर खुदागंज के बीडीओ को क्षेत्र के छुट्टा पशुओं को गोशालाओं में भिजवाने के निर्देश दिए थे। बीडीओ अपने स्तर से कोई कार्रवाई करते, इससे पहले शुक्रवार की शाम बीडीसी दीपक कुमार चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में 25 छुट्टा पशुओं को लेकर धन्योरा व निकट के अन्य गांव की गोशाला लेकर गए। वहां के गोपालकों ने पशु लेने से इन्कार कर दिया।
इस पर बीडीसी सदस्य समेत उनके साथ गए ग्रामीणों ने पकड़े गए छुट्टा पशु ग्वार, मोहनपुर, परसेला जनियुरी,समधाना आदि गांवों के आसपास छोड़ दिए। यह देख फसलों की रखवाली के लिए खेतों पर मौजूद किसानों ने समधाना गांव में बीडीसी सदस्य समेत उनके साथ गए भीमसेन, अमित कुमार, गौतम व अमर पाल की ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को पकड़ लिया। लोगों को बंधक बना लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद होने पर किसानों ने बंधक बनाए गए ग्रामीणों से मारपीट भी की।
विज्ञापन

किसानों और ग्रामीणों के बीच झगड़े की सूचना पर समधाना पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर उनके कब्जे से ट्रैक्टर-ट्राॅलियों समेत बंधक बनाए गए ग्रामीणों को छुड़वा दिया।
-विवाद के बाद भी गोशाला नहीं पहुंचाए पशु-
खास यह है कि खेतों के आसपास छोड़े गए जिन पशुओं को लेकर किसानों और ग्रामीणों के बीच बवाल हुआ, उन्हें वहां से पकड़कर किसी गोशाला में भिजवाने की कोई व्यवस्था नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि दोनों पक्षों में हुई मारपीट की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
समधाना के प्रधान के पति अरविंद कुमार गंगवार ने बताया कि ईश्वरा के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से 25 छुट्टा पशुओं को लेकर धन्यौरा की गोशाला लेकर गए थे। गोशाला में पशु नहीं लिए जाने पर ग्रामीण उन्हें देर रात हमारे गांव के खेतों में छोड़कर भाग रहे थे। खेतों में फसल की रखवाली कर रहे गांव के किसानों ने उन्हें पकड़ लिया, लेकिन उन्होंने उन लोगों को छुड़वा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें