फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छुट्टा पशुओं ने घेर लिया थाना मार्ग, 30 मिनट तक ठप रहा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। छुट्टा पशुओं के झुंड ने सोमवार की रात करीब नौ बजे थाना मार्ग घेर लिया। छुट्टा पशु करीब 30 मिनट तक पूरे मार्ग पर खड़े रहे और इस दौरान आवागमन पूरी तरह बंद रहा।
विज्ञापन

पशुओं के हमलावर होने की आशंका में राहगीरों और वाहन चालकों ने उन्हें हटाने-भगाने का कोई प्रयास नहीं किया और अपने वाहन पहले ही रोक लिए। बाद में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे कुछ स्थानीय लोगों ने पशुओं को मार्ग से खदेड़कर आवागमन सुचारु कराया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण छुट्टा पशु आबादी क्षेत्र में घूमते रहते हैं। कई लोग छुट्टा पशुओं के हमले में घायल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार के अनुसार जल्द ही नगर में छुट्टा पशु पकड़ने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें