फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक को रोककर पीटा, रॉड से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला बहादुरगंज में बाजार जा रहे युवक को रास्ते में रोककर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने रॉड, ईंट-पत्थर और बेल्ट से युवक की पिटाई की।
विज्ञापन

मोहल्ला बहादुरगंज निवासी बन्ने ने तहरीर देकर बताया कि एक नवंबर की रात करीब नौ बजे उनका पुत्र शहजिल बाजार जा रहा था। रिलायंस मोबाइल केयर के पास मोहल्ला सितारगंज निवासी आयरन, प्रेम और सुभाष समेत कई लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि पहले गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर सभी ने एकजुट होकर हमला कर दिया। हमलावरों ने रॉड, ईंट-पत्थर और बेल्ट से युवक को पीटकर घायल कर दिया। सिर में गंभीर चोट आई। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें