कांट (शाहजहांपुर)। हरदोई जिले के थाना हरपालपुर क्षेत्र के मूर्छा गांव निवासी बाइक सवार विकास (22) की मंगलवार शाम लिपुलेख भिंड हाईवे पर अकर्रा रसूलपुर गांव के पास पीछे से आए ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
राहगीरों के अनुसार, ट्रक की टक्कर लगने के बाद विकास सड़क पर गिरा और ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। पुलिस ने पास में मिले आधार कार्ड के जरिये उसके परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उसके पास से एक मिठाई का डिब्बा भी मिला है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ट्रक का पता लगाया जा रहा है। संवाद