फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: काॅमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति रुकने से बढ़ेगी दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ईरान-इस्राइल और अमेरिका युद्ध की वजह से रसोई गैस की किल्लत बढ़ने लगी है। सोमवार को कॉमर्शियल सिलिंडर आपूर्ति रुकने से जिले में सिलिंडर की किल्लत होने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि अधिकारी पर्याप्त सिलिंडर उपलब्ध होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में एजेंसी संचालक खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं लेकिन मांग की अपेक्षा आपूर्ति कम होने की बात मान रहे हैं। जिले में काॅमर्शियल सिलिंडर कनेक्शन की संख्या 40 हजार के करीब है। रोजाना लगभग तीन हजार सिलिंडरों की खपत होती है। आम दिनों में मांग के अनुरूप आपूर्ति एजेंसी संचालकों को दी जा रही थी।
सोमवार से मांग की अपेक्षा आपूर्ति में कमी आई है। इंडियन ऑयल की ओर से घरेलू सिलिंडर के वितरण पर नजर रखी जा रही है। कनेक्शन धारक 25 दिन के बाद ही दूसरा सिलिंडर ले सकता है। कंपनी की ओर से एजेंसियों के भंडार और मांग की निगरानी शुरू कर दी गई है। कामर्शियल सिलिंडर की सप्लाई कम होने से एजेंसी संचालक परेशान दिखने लगे हैं। इस पर कोई बोलने को तैयार नहीं है। यह बात जरूर कह रहे है कि मांग से कम आपूर्ति शुरू हो गई है। इसका असर आने वाले दिनों मेंऔ र दिखाई देने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


जिले में काॅमर्शियल सिलिंडर का पर्याप्त भंडार है। मांग के अनुरूप आपूर्ति की जा रही है। घरेलू और काॅमर्शियल सिलिंडर के वितरण पर कंपनी की ओर से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

- अमित कुमार, एरिया सेल्स मैनेजर, इंडियन ऑयल
-
जनपद में काॅमर्शियल सिलिंडर की कोई दिक्कत नहीं है। मांग के अनुरूप आपूर्ति दी जा रही है। सभी उपभोक्ताओं को सिलिंडर मांगने पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
- चमन शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें