तिलहर। एक गांव में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने घर में घुसकर किशाेरी से छेड़खानी की और दुष्कर्म करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाकर विरोध करने पर घर के अन्य सदस्य जाग गए। इस पर आरोपी ने किशोरी को डंडों से पीटा और धमकाते हुए भाग गया। इस मामले में किशोरी के पिता ने थाने जाकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि अभी इस मामले में उन्हें तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद