फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कोटा की बंद दुकान निलंबित, अन्य दुकान सील

Tue, 09 Aug 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राशन वितरण में सुधार को डीएम ने संभाली कमान
विज्ञापन

कई दुकानें चेक करके हल्दी का नमूना भी भरवाया 
 डीएम पुष्पा सिंह ने उचित दर की दुकानों पर राशन वितरण को लेकर लगातार मिल रहीं शिकायतों को थामने की कमान स्वयं संभालते हुए मंगलवार को शहर में राशन कोटा की कई दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान गोविंदगंज में बंद पाई गई दुकान निलंबित करने के निर्देश दिए और मोहल्ला मेहमान शाह की दुकान सील करा दी। यही नहीं, रामगंज में खाद्यान्न की एक दुकान से हल्दी का नमूना जांच को सील कराया। 
गोविंदगंज मेें कोटेदार मोहित जुनेजा की दुकान चेक करने पर डीएम ने पाया कि दुकान बंद है। वहां मौजूद कार्डधारकों से पता चला कि कोटेदार क्षेत्र के सप्लाई इंस्पेक्टर के साथ घूमने निकल जाते हैं और इस कारण दुकान अक्सर बंद रहती है। डीएम ने दुकान को निलंबित कर कोटेदार का जवाब तलब करने के निर्देश दिए। इससे पहले, भाटन टोला में कोटेदार आदर्श सिकतिया की दुकान बंद पाई। 
विज्ञापन

मौके पर मौजूद मिले कोटेदार के भाई मोहन लाल ने बताया कि एक निकट संबंधी का स्वर्गवास होने के कारण आदर्श वहां गए हैं। क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने सात-आठ माह से राशन वितरण नहीं होने की शिकायत की। डीएम ने दोबारा ऐसी शिकायतें मिलने पर दुकान निलंबित कर देने की चेतावनी दी। मेहमान शाह जाने पर डीएम ने पाया कि दुकान बंद है और कोटेदार राजेश मौर्य भी मौजूद नहीं हैं। वहां मौजूद महिलाओं ने बताया कि कोटेदार को पर्ची देने पर भी राशन नहीं मिला। 
विज्ञापन

डीएम ने दुकान सील कराने के साथ साथ चल रहे डिप्टी आरएमओ आरपी सिंह को उपभोक्ताओं की सभी पर्चियां जमा करने के निर्देश दिए। केरूगंज में कोटेदार श्याम सुंदर अग्रवाल की दुकान खुली मिली, लेकिन राशन वितरण संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर उचित दर विक्रेता को वितरण में सुधार करने के निर्देश दिए। उधर, रामगंज में फुटकर खाद्यान्न विक्रेता सोनू की दुकान पर हल्दी मिलावटी होने के संदेह में उसका नमूना सील कराया। डीएम ने कहा कि जिन लाभार्थियों का राशन कार्ड बना है और पर्चियां जारी हो चुकी हैं, उन्हें हर हाल में राशन दिलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें