फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रंजिश में चले लाठी और डंडे, दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। रंजिश में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से मां-बेटी सहित चार लोग घायल हो गए। दोनों ओर से दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव बिलसा निवासी सुनील की पत्नी इंश्वरवती ने पुलिस को बताया कि चार सितंबर की दोपहर वह पुत्री 12 वर्षीय छाया के साथ घर का काम कर रही थी। इस बीच गांव की गंगादेवी, रामसेवक, राहुल घर में घुसकर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने छाया को बाल पकड़कर गिरा दिया और लात-घूंसों से पीटा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर बचाया। आरोपियों का साथी प्रमोद कुछ दिन पहले ही जान से मारने की धमकी दे चुका है।
उधर दूसरे पक्ष से गंगा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके देवर प्रमोद ने पुलिस ने ईश्वरवती आदि की शिकायत की थी। पुलिस पूछताछ के लिए गांव गई थी, इसी रंजिश में गीता देवी, ईश्वरवती, बन्नी देवी, ममता देवी, रामकुमार, छैलू आदि लाठी, डंडे और लोहे की राॅड लेकर उनके घर में घुस आए और उनको पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर प्रमोद की पुत्री अमृता बचाने आई तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया गया। मारपीट के दौरान उनकी सोने की नथ और कुंडल कहीं गिर गए। आरोपियों ने उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें