कार की तलाशी लेने पर 28 किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने नेपाल के जिला बांके के गांव नदई निवासी रमाधीरज ठाकुर, लवराज शर्मा और संयोग कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग नेपाल के रहने वाले हैं और वहां पर चरस सस्ते दामों में आसानी से मिल जाती है।
पूछताछ में पता चला है कि चरस लेकर ये लोग हरियाणा और यूपी के शामली आदि जगहों पर ऊंचे दामों में बेच देते हैं। इसी धंधे से वे लोग अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।