शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह के सिपाहियों से अभद्रता के मामले में जांच कर रहे सीओ सदर प्रयांक जैन दूसरे सिपाही के बयान लेने के लिए उससे संपर्क किया है। संभवता 15 अप्रैल को सिपाही अपने बयान दर्ज कराएगा।
20 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें इंस्पेक्टर ने एक सिपाही को जल्द नहीं आने पर पीआरवी भेजने की धमकी दी थी। आरोप है कि दूसरी ऑडियो में सिपाही को जल्दी आने के साथ गाली भी दी थी। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल हुई ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। मामले की जांच कर रहे सीओ सदर प्रयांक जैन ने शुक्रवार को तिलहर थाने पहुंचकर हेड कांस्टेबल के बयान दर्ज किए थे, लेकिन सिंधौली में तैनात दूसरे सिपाही के बयान दर्ज नहीं हो पाए थे। सीओ सदर ने बताया कि सिपाही से संपर्क किया गया है। संवाद