फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक की मौत, बग्गर में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
रोजा के जमुका गांव पहुंच घटना की जानकारी करते इंस्पेक्टर। स्रोत: जागरुक पाठक - फोटो : credit
विज्ञापन
रोजा। जमुका गांव निवासी 19 वर्षीय गोपी की सोमवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव घर से थोड़ी दूरी पर बग्गर में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, गोपी मानसिक रूप से कमजोर था। उसका करीब दो साल से उपचार चल रहा था। सोमवार की दोपहर परिजन गेहूं की फसल काटने के लिए गए थे। वह घर में अकेला था। शाम को जब परिवार के लोग खेत से वापस आए तब घटना की जानकारी हुई। गोपी का शव बग्गर में फंदे से लटका हुआ मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा पड़ा हुआ था। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गोपी दो बार पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका था।
विज्ञापन

-
शिक्षिका की मौत के मामले में आरोपी को मिला स्टे



शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार की रहने वाली शिक्षिका की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए स्टे ले आया है। शिक्षिका की मां ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी एक युवक से शादी करना चाहती थी। इसके बाद उस युवक के परिवार वालों से मुलाकात की। उन लोगों ने कार व आभूषण की मांग की। इस पर पति ने असमर्थता जताई थी। इसके बाद वह युवक बेटी से मिलता-जुलता रहा। बेटी ने कई बार उस युवक को रुपये दिए। बेटी ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर बताया था कि युवक से शादी कर ली है। अब वह दहेज की मांग कर रहा है। इससे बेटी काफी परेशान थी। 12 फरवरी को बेटी की युवक से कहासुनी हुई थी। दूसरे दिन बेटी कमरे में फंदे से लटकी मिली थी। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि विवेचना चल रही है। आरोपी गिरफ्तारी न होने के लिए स्टे ले आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें