फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शाहजहांपुर में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, मेरठ ने जीता पहला मुकाबला

Thu, 21 Sep 2023 02:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के नायक जादुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हो गया। पहला मुकाबला मेरठ की टीम ने जीता। बरेली की टीम को करारी शिकस्त मिली। 
विज्ञापन
कबड्डी खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के नायक जादुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बरेली बनाम मेरठ की टीम के बीच हुआ, जिसमें 41-12 के स्कोर से मेरठ की टीम विजेता रही। इसके साथ ही लखनऊ बनाम अयोध्या की टीम के बीच मुकाबले में 29-12 स्कोर के साथ लखनऊ की टीम विजयी रही। 

विज्ञापन


 

विज्ञापन

इसके बाद अलीगढ़ बनाम गोरखपुर तथा गोण्डा बनाम बांदा की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इस तरह से देर शाम तक कई टीमों के बीच जीत के लिए संघर्ष जारी रहा। प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए रेफरी का सहयोग रहा। 

इस मौके पर प्रमुख रूप से कब्बडी संघ के सचिव राजेश कुमार, तकनीकी कमेटी के चेयरमैन विनोद कुमार सिंह, जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया, अंशुमान सिंह मैसी, सचिन प्रेमी, प्रमोद पांडेय, अरविंद सिंह, विनय गुप्ता, निधि यादव, दिव्यांशी अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें