फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खो-खो में स्टेडियम हथौड़ा की टीम रही विजेता, रस्साकशी ने छात्राओं ने दिखाया दम

Thu, 02 Jan 2025 06:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विजेताओं को किया गया पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शाहजहांपुर में जिला ओलंपिक संघ की ओर से जमुही स्थित हरिकौशल त्यागी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इसके विजेताओं व उप विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इससे पहले अंतिम दिन की प्रतियोगिताएं हुईं। खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मैच में स्टेडियम हथौड़ा विजेता व हरिकौशल त्यागी पब्लिक स्कूल की टीम उप विजेता रही।

विज्ञापन


रस्साकशी बालिका वर्ग में हरिकौशल त्यागी पब्लिक स्कूल टीम विजेता और मैरीकॉम रिलायंस टीम उप विजेता घोषित की गई। रस्साकशी बालक में रेलवे इंटर कॉलेज रोजा की टीम विजेता व हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल की टीम उप विजेता रही। बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता के 400 मीटर में अभिनेक, 200 मीटर में चिन्मय, 100 मीटर में आयुष पाल प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता के 400 मीटर में शिवांगी, 200 मीटर में प्रियांशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


म्यूजिकल चेयर में आरती सिंह और पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता में नावेद प्रथम रहे।जिला ओलंपिक संघ की ओर से विजेताओं व उप विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष विनय गुप्ता, सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी, ग्राम प्रधान बृजेश कुमार सिंह, नरमू मंडल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, रामनिवास दीवाने, रामरक्ष पाल, सदानंद अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें