शाहजहांपुर में हथौड़ा स्थित स्टेडियम में खेलकूद को लेकर ट्रैक तैयार करते शिक्षक। स्रोत: शिक
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की जनपदस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हथौड़ा बुजुर्ग स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार से होगी। इसमें 15 ब्लॉकों के करीब आठ सौ छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। बीएसए ने संबंधित शिक्षकों को उनकी ड्यूटी का आवंटन कर दिया है।
बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे खेलकूद का शुभारंभ होगा। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं रंगारंग कार्यक्रम होंगे। इसके बाद प्राथमिक स्तर के बालक-बालिकाएं 50 मीटर, सौ मीटर, दो सौ मीटर व चार सौ मीटर दौड़ में दम दिखाएंगे। खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता भी होगी। इसी तरह पूर्व माध्यमिक स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिता होंगी। जिला व्यायाम शिक्षक रामप्रसाद ने बताया कि खेलकूद में 15 ब्लॉकों के करीब आठ सौ छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 30 नवंबर को खेलकूद का समापन होगा।