फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां के राजीव चौक पर कार से भिड़ा डंपर, ट्राॅली से टकराई बस...लगा रहा जाम

Thu, 28 Nov 2024 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां के राजीव चौक पर कार से ​​भिड़ा डंपर। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां के राजीव चौक पर शाम छह बजे एक डंपर कार से टकरा गया। इसके बाद मुंडन करवाकर जा रही महिलाओं से भरी एक ट्रैक्टर से जुड़ीं दो ट्राॅलियों से रोडवेज की बस भिड़ गई। हादसे में लोग बाल-बाल बच गए। इस दौरान लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

हाईवे निर्माण कार्य में लगा डंपर खुटार रोड से बड़ागांव स्थित प्लांट की ओर जा रहा था। राजीव चौक पर शाहजहांपुर से घर जा रहे खुटार के कमलेश कुमार की कार में डंपर की टक्कर लग गई। इसके बाद लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव सिसेारा के लोगों की एक ट्रैक्टर से जुड़ी दो ट्राॅलियों से रोडवेज बस की टक्कर हो गई। विवाद होने पर वाहन राजीव चौक पर रुके तो जाम लग गया।
सिसोरा के लोग मड़हा बाबा स्थान से मुंडन करवाकर घर जा रहे थे। दोनों हादसों में कोई भी घायल नहीं हुआ है। हादसे के समय पुलिस मौके पर मौजूद नहीं थी, इस कारण जाम बढ़ता चला गया। लगभग आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल जाम खुलवाया। जाम में फंसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि कुछ देर जाम लगा था। पुलिस ने जाम को खुलवा दिया।
विज्ञापन


अतिक्रमण के चलते होते हैं हादसे
पुवायां के राजीव चौक पर शाहजहांपुर-पलिया हाईवे और पूरनपुर-मैगलगंज हाईवे मिलते हैं। इसके अलावा यहां से निगोही और कस्बे के अंदर जाने का रास्ता भी है, इस कारण राजीव चौक पर दिनभर भारी भीड़ रहती है। राजीव चौक से शाहजहांपुर, निगोही, खुटार, बंडा रोड पर भारी अतिक्रमण है। लोगों ने हाईवे के नाले तक कब्जा कर दुकानें बना ली हैं और दुकान के आगे वाहन खड़े कर देते हैं। इसके अलावा ई-रिक्शा चालक आधा हाईवे घेर लेते हैं। इससे वाहनों को निकलने में समस्या होती है, इससे अक्सर हादसे होते रहते हैं।

पहले भी हो चुके हादसे, पुलिस नहीं देती ध्यान

पुवायां। ट्राॅली में सवारियां भरकर चलने के कारण कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं, इसके बाद भी पुलिस और परिवहन विभाग के जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव सिसोरा से एक ट्रैक्टर में दो ट्राॅलियां जोड़कर और महिलाओं को भरकर लोग मुंडन संस्कार के लिए लखीमपुर के मैलानी थाना क्षेत्र के मड़हा बाबा स्थान गए थे। सिसेारा से मोहम्मदी, पुवायां, खुटार और मैलानी थाना क्षेत्र पड़ते हैं लेकिन कहीं भी ट्राॅली को रोकने की जरूरत नहीं समझी गई। संवाद

पुवायां के राजीव चौक पर कार से भिड़ा डंपर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें