तिलहर प. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में लंबी कूद प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा । संव?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को ‘निर्भया दिवस’ पर बालिका क्रीड़ा के तहत लंबी और ऊंची कूद की प्रतियोगिता हुई। लंबी कूद में छात्रा अर्चना सिंह और ऊंची कूद में छात्रा पलक ने प्रथम स्थान पाकर सभी को पछाड़ दिया।
लंबी कूद में छात्रा पलक प्रजापति तथा रजनी वर्मा ने संयुक्त रूप से द्वितीय और आफरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में संध्या भूटिया ने द्वितीय और आफरीन और गुंजा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में मिशन-शक्ति के नोडल अधिकारी डॉ. शशिभूषण, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. ऋतु शुक्ला और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नरेशपाल रहे।
अंत में प्राचार्य डॉ. शिवपूजन यादव ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर विशाल शर्मा, दिनेश कुमार, गोविंद, लोकेश, राजेश, विकास, तन्वी, शीला, सुषमा, संध्या, सुमेधा, तृप्ति आदि मौजूद रहे।