शाहजहांपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अंतरजनपदीय मदरसा खेल प्रतियोगिता की सोमवार को शुरुआत हो गई। इस दौरान बालक-बालिका वर्ग में दौड़, वॉलीबॉल, खो-खो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर बालिका प्राइमरी स्तर दौड़ में आरफा बी पूरनपुर प्रथम, हुमैरा पीलीभीत द्वितीय व फिजा बानो अल्हागंज तृतीय रहीं। 100 मीटर बालिका जूनियर में नाजिया पीलीभीत प्रथम, शाहजहांपुर की नेहा द्वितीय व मनतशा तृतीय रहीं। 200 मीटर बालिका प्राइमरी स्तर पर अदीबा पीलीभीत प्रथम, सालिका बी शाहजहांपुर द्वितीय और आरफा बी पीलीभीत तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ जूनियर स्तर में चांद बी शाहजहांपुर प्रथम, नाजिया शाहजहांपुर द्वितीय व समिया इकबाल तृतीय रहीं।
बालिका प्राइमरी स्तर 400 मीटर दौड़ सालिका बी पीलीभीत प्रथम, अलीना शाहजहांपुर द्वितीय व आरफा पीलीभीत तृतीय रहीं। बालिका जूनियर स्तर 400 मीटर दौड़ में चांद बी शाहजहांपुर प्रथम, निशा शाहजहांपुर द्वितीय व चमन शाहजहांपुर तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ प्राइमरी स्तर बालक साहिल बरेली प्रथम, फराज शाहजहांपुर द्वितीय व अयान शाहजहांपुर तृतीय रहे। बालक जूनियर खो-खो में शाहजहांपुर विजेता व लखीमपुर खीरी उपविजेता रहे। वॉलीबॉल बालक वर्ग बरेली विजेता व हरदोई उपविजेता रहे। अंत्याक्षरी बालक वर्ग नूरूल हुदा विजेता व अनवारे मुस्तफा बदायूं उपविजेता रहा।
बालिका खो-खो जूनियर स्तर में शाहजहांपुर विजेता, जबकि उपविजेता भी शाहजहांपुर रहा। नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का मुख्य अतिथि व उप्र मदरसा बोर्ड के सदस्य असद हुसैन ने उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि व राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद सदस्य मजाहिर खां, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य नवेंदु सिंह, आयोजक इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के ब्रज प्रांत सह-संयोजक सरताज मंसूरी, समाजसेवी विनय अग्रवाल, अजीमुल्ला फरीदी, सैय्यद कासिम रजा, जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र भगत, आनंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
मदरसा क्रीड़ा प्रतियोगिता में आयोजित कबड्डी में भाग लेते छात्र । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR