फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्धा: सबसे तेज दौड़े अनुराग और कौशिकी

विज्ञापन
जलालाबाद में सांसद खेल स्पर्द्घा में दौड़ लगाते प्रतिभागी। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद में बुधवार को काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। तीन हजार मीटर बालक वर्ग में अनुराग और बालिका वर्ग में कौशिकी ने पहला स्थान पाया। स्पर्धा के दौरान बालक तथा बालिकाओं की सौ मीटर से लेकर तीन हजार मीटर तक की दौड़ के अलावा, लंबी व ऊंची कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें जलालाबाद के अलावा कलान व मिर्जापुर ब्लॉक से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। बालक व बालिकाओं की जिलास्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी हुई। इसमें शाहजहांपुर हथौड़ा, शाहजहांपुर स्टेडियम, पुवायां, मदनापुर, कांट, कोरोकुइयां, माल्हूपुर, पेहना, बरुआ, जरियनपुर तथा कटरा आदि जगहों की टीमों ने भाग लिया। एथलेटिक्स में 100 मीटर में सुनहरा ने प्रथम संगीता ने द्वितीय शिवानी कुशवाहा ने तृतीय, 200 मीटर में कौशिकी ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय, सुनैना ने तृतीय, 400 मीटर में कौशिकी ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय, दिव्या कुशवाह ने तृतीय, 800 मीटर में प्रतिभा ने प्रथम अंजली ने द्वितीय और कौशिकी ने तृतीय तथा 3000 मीटर में कौशिकी ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय और दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबीकूद में संगीता प्रथम, शिवानी द्वितीय, दिव्या तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में 100 मीटर में धीरपाल प्रथम, अरुण कुमार द्वितीय, शैलेंद्र तृतीय, 200 मीटर में सुशील यादव प्रथम, शैलेंद्र द्वितीय, रूपेश तृतीय, 400 मीटर में सुशील यादव प्रथम, रति पाल द्वितीय, अनुराग तृतीय, 800 मीटर में शोभित प्रथम, रतिपाल द्वितीय धीरेंद्र पाल तृतीय तथा 3000 मीटर में अनुराग प्रथम, अनुकेश द्वितीय और मुकेश तृतीय रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद में सुशील यादव प्रथम, उत्तमवीर द्वितीय एवं श्याम तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान विभिन्न तरह की एथलेटिक के अलावा जिलास्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वॉलीबॉल में बालिका वर्ग में जलालाबाद के ककराला गांव की टीम ने जीत हासिल की। कार्यक्रम का संचालन विपिन अग्निहोत्री ने किया। अरुण अग्निहोत्री, रामरहीस, विकास द्विवेदी, अजित सिंह, सतीश यादव, मनोज, स्वर्ण सिंह आदि शामिल रहे।
ब्लॉक प्रमुख लता सिंह व मिर्जापुर के ब्लाक प्रमुख प्रियांशु राघव ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। संसद अरुण सागर व महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सरोज कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सांसद अरुण सागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव पर शुरू की गईं इन प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में छिपी प्रतिभा का विकास हो सकेगा। कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, मनोज सिंह, प्रदीप मिश्रा, अमित सिंह, रामू मिश्रा, गौरव राघव, प्रियांशु शुक्ला, मोहित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हथौड़ा और निगोही में भी हुईं प्रतियोगिताएं
शाहजहांपुर। बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा और निगोही में भी प्रतियोगिताएं हुई। हथौड़ा स्थित नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चौथे दिन विधानसभा क्षेत्र ददरौल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दौड़, लंबी कूद कुश्ती की प्रतियोगिताएं हुईं। सांसद कुमार सागर ने प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन किया। विधानसभा तिलहर के ब्लॉक निगोही के ढकिया तिवारी गांव स्थित रामलीला मैदान में खेल स्पर्धा हुई। सांसद अरुण सागर व तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा ने स्पर्धा का उद्घाटन किया। 100, 200, 400, 800, व तीन हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसके साथ ही लंबी कूद व भारोत्तोलन खेल हुए। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। संवाद

सांसद खेल स्पर्धा के तहत कुश्ती लड़ते खिलाड़ी- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

फीता काटकर खेल स्पर्धा का उद्घाटन करते सांसद अरुण कुमार सागर व तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें