शाहजहांपुर। परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में अरबी फारसी मदारिस एसोसिएशन की ओर से चल रही 11 वीं जिला स्तरीय मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। मुख्य अतिथि ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह ने विजेता टीमों को शील्ड देकर उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में मदरसा अत्तारिया ने ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। जबकि मदरसा फैज-ए-आम उप विजेता बना। व्यक्तिगत चैंपियनशिप सीनियर बालक वर्ग में मदरसा शमसिया फैजाने हातम के फिरोज, जूनियर बालिका वर्ग में फैज-ए-अ़ाम की इकरा ने शील्ड पर कब्जा जमाया। सीनियर बालक वर्ग में कबड्डी में मदरसा शमसिया विजेता और मदरसा दीनियात उपविजेता, जूनियर वर्ग में मदरसा अत्तारिया विजेता और मदरसा गरीब नवाज उपविजेता रहा। वहीं खो-खो प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में मदरसा अत्तारिया विजेता, मदरसा अनवारूल कुरआन उपविजेता, जूनियर वर्ग में मदरसा अत्तारिया विजेता, मदरसा फैज आम उपविजेता रहा। लंबी कूद सीनियर वर्ग में अब्दुल रहमान ने प्रथम, शाहिद अख्तर ने द्वितीय, मोहम्मद रेहान ने तृतीय प्राप्त किया। जूनियर बालक में उसमान ने प्रथम, शुएब ने द्वितीय और इश्तियाक ने तृतीय, जूनियर बालिका वर्ग में अमरीन ने प्रथम, फिजा ने द्वितीय, इकरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन जूनियर बालक में मदरसा नूरुलहुदा विजेता और मदरसा गरीब नवाज उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में मदरसा अत्तारिया विजेता, मदरसा फैजआम उपविजेता रहा। सीनियर बालक वर्ग में मदरसा फैजआम विजेता, मदरसा जियाउल कुरआन उपविजेता रहा। कैरम में सारिम प्रथम, कामरान द्वितीय स्थान पर रहे। पीटी में मदरसा अत्तारिया प्रथम और मदरसा दीनियात तिलहर द्वितीय स्थान पर रहे।
समापन पर मदरसा नूरूल हुदा, मदरसा अत्तारिया, मदरसा फैजाम के बच्चों ने मुख्य अतिथि के सामने पीटी का विशेष प्रदर्शन किया। मदरसा अत्तारिया के बच्चों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। इससे पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह ने मार्च पास्ट की सलामी ली। रेफरी की भूमिका बेसिक शिक्षा विभाग के जिला व्यायाम शिक्षक रामप्रसाद, सचिन प्रेमी, विपिन अग्निहोत्री, मनोज सुमन, संजय सिंह, राम नारायण, रुचि वर्मा, ज्योति बाला, निर्भय सिंह, अरुण कुमार आदि का योगदान रहा।
सरताज अली के संचालन में हुए समापन समारोह में संयोजक इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और आभार जताया। व्यवस्था में जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र भगत, बाबर अली खां, हाजी रिजवान खां, आमिर खां, जावेद अख्तर कासमी आदि का योगदान रहा।