शाहजहांपुर/तिलहर। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्तर प्रदेश जूडो संघ के तत्वाधान में आयोजित सब जूनियर जूडो चैंपियनशिप में तिलहर की छात्रा विभु सिंह ने स्वर्ण पदक और दो अन्य छात्रों ने रजत पदक व एक छात्र ने कांस्य पदक प्राप्त किया है।
शाहजहांपुर जूडो संघ के महासचिव मोहित सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश जूडो संघ के तत्वावधान में 16 से 18 अगस्त तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में तिलहर सरस्वती विद्या मंदिर की विभु सिंह ने स्वर्ण पदक इसी विद्या मंदिर की मान्या सिंह व द रेनेसा एकेडमी के शौर्य गंगवार ने रजत पदक व आर्यन पाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
सभी पदक विजेताओं को रविवार को लखनऊ में शाहजहांपुर जूडो संघ के द्वारा सम्मानित किया गया। द रेनेसा एकेडमी की प्रधानाचार्य अलका मेहरोत्रा, डॉ. आलोक अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।