फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकुल स्तरीय चयन ट्रॉयल वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय संकुल स्तरीय चयन ट्रॉयल वॉलीबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए बालक-बालिकाओं की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 टीमों का गठन किया गया। क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता 21 और 22 अगस्त को संत कबीर नगर और बागपत में होगी।
विज्ञापन

संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग के 12 जनपदों के 154 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 107 बालक और 57 बालिकाएं शामिल रहीं। क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए टीमें गठित करने को सभी खिलाड़ियों की संयुक्त टीमें बनाकर उनके आपस में मैच कराए गए। जिसके आधार पर अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के लिए विभिन्न जनपदों के श्रेष्ठ आठ-आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया। टीम गठन में चयनकर्ता कमाल अख्तर खान, प्रदीप कुमार, रवींद्र कुमार, सुनील बाबू और स्मिता वर्मा शामिल रहे।
प्रधानाचार्य एके शुक्ला ने बताया कि क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए शिक्षक एके पांडेय को बालकों की टीम का तथा रेनू भाटिया को बालिकाओं की टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। इन्हीं के नेतृत्व में 21 और 22 अगस्त को बालकों की जवाहर नवोदय विद्यालय संत कबीर नगर और बालिकाओं की जवाहर नवोदय विद्यालय बागपत में होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए टीमें रवाना होंगी। उप प्रधानाचार्य डीके मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें