फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जीएसटी सम्मेलन में प्रधानमंत्री के निर्णय की वक्ताओं ने की सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। केंद्र सरकार के स्तर से जीएसटी की दरों में कटौती से मिलने वाले लाभ के बारे में जन सामान्य को अवगत कराने के लिए ब्लाॅक सभागार में सोमवार को जीएसटी सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री के इस निर्णय को जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उनकी सराहना की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता डीपी भारती ने कहा कि जीएसटी दरों में की गई कमी से रोजमर्रा की तमाम वस्तुओं के दाम घट गए हैं। इससे त्योहारी सीजन में जन सामान्य को महंगाई से काफी राहत मिल गई है। विशिष्ट अतिथि विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस निर्णय से उपभोक्ता और व्यापारी दोनों वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं।
भाजपा के जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन आम उपभोक्ताओं और व्यापारियों को जागरूक करेगा। एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता और ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने कर प्रणाली को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। भाजपा नेता सुशील बाबू गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि, हितेश गुप्ता, चंद्रकांता त्रिवेदी, सविता वर्मा, झब्बू सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें