शाहजहांपुर। सपा के शिष्टमंडल ने सोमवार को एसपी राजेश द्विवेदी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें सपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी, तिलहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संदीप यादव और जिला उपाध्यक्ष जीवेंद्र वाजपेयी पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने का विरोध किया गया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि अल्हागंज में रामवीर सोमवंशी ने किसी के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार नहीं किया। बल्कि वह केवल जनहित की बात कर रहे थे। तिलहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संदीप यादव पर सत्ता पक्ष के दबाव में बीएलओ ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने तीनों प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर रिपोर्ट वापस लेने की मांग की। पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, रोशन लाल वर्मा, संजीव कुमार वर्मा, विजय सिंह, रामसूरत यादव, अतिउल्लाह सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल आदि मौजूद रहे। संवाद