फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने रोड जाम कर शिवपाल के पुतले फूंके

Sun, 01 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
श‌िवपाल के ख‌िलाफ प्रदऱशन करते लोग
विज्ञापन
सपा परिवार में मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी से निष्कासित करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह पर भड़क उठा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के समर्थन में पदों सेे त्यागपत्र देकर नारेबाजी करते हुए रोड जाम कर दिया। कई स्थानों पर शिवपाल के पुतले फूंके। इस बीच, जिले के सभी सपा प्रत्याशियों समेत तमाम पदाधिकारियों ने शुक्रवार देर रात से लखनऊ पहुंचकर वहां सीएम आवास पर डेरा डाल रखा है। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के पार्टी से निष्कासन के विरोध में जिलाध्यक्ष तनवीर खां और लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव पंकज वर्मा सराफ शुक्रवार रात को ही पद से इस्तीफा देकर अपने समर्थकों के साथ लखनऊ कूच कर गए थे। इसी कड़ी में पार्टी के जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, सचिव हिमांशु वाजपेयी, आरिफ हुसैन जुगनू, नगर अध्यक्ष कपिल सिंह वर्मा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ओम गुप्ता ने भी शनिवार को अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया।
पद से इस्तीफा देने के बाद ओम गुप्ता ने शनिवार सुबह समर्थकों के साथ खिरनीबाग चौराहे पर अखिलेश के समर्थन में नारेबाजी की और वहीं पर धरना देकर रोड जाम कर दिया। प्रदर्शन में कामरान खां, रोहित यादव, विश्व प्रताप सिंह, विजय कश्यप, चंदू मिश्रा, सरनाम सिंह, दीपक गुप्ता, निखिल मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह, शादान खां, पुनीत रस्तोगी आदि शामिल रहे। उधर, मंडी की मोहम्मद अली मार्केट में आसिफ अली और मिशन तिराहे पर आरिफ हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के समर्थन में नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह को दोषी माना। बाद में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के पुतले जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। पुतले जलाने वालों में फररमान, नन्हू लाला, सतीश कुमार, सिकंदर अली, मोहित कुमार, शालू, मो. आरिफ, मोईन खां, रिजवान, नौशाद, मो. जमशेद आदि शामिल रहे।   
विज्ञापन

सपा दफ्तर में दोपहर बाद बढ़ी गहमा-गहमी
लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच सुबह से दोपहर तक जेल रोड पर बिजलीपुरा स्थित सपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। कार्यालय प्रभारी हफीज अहमद अंसारी ने ऑफिस सुबह दस बजे खोल दिया, लेकिन अधिकांश कार्यकर्ता घरों पर टीवी से चिपके रहकर नवीनतम घटनाक्रम का जायजा लेते रहे। इस बीच, सपा दफ्तर पहुंचे जिला उपाध्यक्ष आफाक अली खां बच्चन, सचिव अवधेश पाल, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष इम्तियाज मंसूरी, जितेंद्र यादव, राकेश विश्वकर्मा आदि आपस में बात करने के बजाय टीवी पर खबरें देखने में मशगूल हो गए। दोपहर बाद विवाद सुलटने के संकेत मिलने पर इन सभी के बुझे चेहरों पर चमक आ गई। 
प्रमुख नेताओं ने मोबाइल किए स्विच ऑफ
सपा परिवार में मचा घमासान शांत होने की ओर अग्रसर देख लखनऊ में डेरा डाले पार्टी के प्रमुख नेताओं ने बड़ों के विवाद में ज्यादा कुछ बोलने से बचने के लिए अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं। जिलाध्यक्ष केे पद से इस्तीफा देकर लखनऊ गए तनवीर खां का फोन स्विच ऑफ है जबकि महामंत्री रणंजय सिंह यादव के फोन पर इनकमिंग कॉल फैसिलिटी बंद मिली। प्रत्याशियों के फोन पर की जा रही कॉल भी डायवर्ट हो रही हैं। अलबत्ता लखनऊ में मौजूद लोहिया वाहिनी के निवर्तमान प्रदेश सचिव पंकज वर्मा सराफ ने बताया कि रविवार को होने वाले अधिवेशन के बाद सब कुछ सामान्य हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें