समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी खिरनीबाग चौराहा पर धरना-प्रदर्शन करते हुए। संवाद
खिरनीबाग चौराहे पर धरना देकर प्रदर्शन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। यूरिया की कालाबाजारी और बिजली कटौती समेत कई समस्याओं के निस्तारण की मांग कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सोमवार को खिरनीबाग चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को देकर किसानों की दिक्कतों को दूर करने की मांग की।
सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए खिरनीबाग चौराहे पर धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकारों में किसानों व छोटे व्यापारियों की लगातार अनदेखी हो रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को बिजली न मिलने पर फसलों का नुकसान हो रहा है। महानगर की मुख्य मार्गों व गलियों की हालत खराब है। किसानों को खाद तक नहीं मिल रही है। पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, महासचिव रणंजय सिंह यादव, अनवर उल्ला खान, विजय सिंह, रामसूरत यादव आदि मौजूद रहे।