फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की थी तैयारी, हिरासत में दो सपाई

विज्ञापन
मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे दो सपा कार्यकताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने सपा के दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। शाम पांच बजे दोनों को छोड़ा गया। मंगलवार को मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए समाजवादी छात्रसभा के महानगर अध्यक्ष फरहान अली हैदर और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला सचिव हसीन बासिद ने पूरी तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन

बरेली मोड़ पर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए जाने थे, लेकिन उससे पहले चौक कोतवाली पुलिस को काले झंडे दिखाने की जानकारी हो गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों कार्यकर्ताओं को बेरी पुलिस चौकी पर बुलाया। जहां दोनों से पुलिस ने काले झंडे न दिखाने को कहा, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद वहीं से पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम खत्म होने के बाद शाम करीब पांच बजे उन्हें कोतवाली से छोड़ा गया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि पुलिस को किसी ने जानकारी दी थी कि काले झंडे दिखाने जाएंगे, लेकिन ऐसा कोई कार्यक्रम पार्टी का नहीं था। दोनों कार्यकर्ताओं को बेवजह थाने में पुलिस ने बैठा दिया। जनता ने भाजपा को नकार दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें