फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: सपा के सांसद रामजी लाल सुमन बोले- जनता के आक्रोश को नजरअंदाज करना भाजपा को पड़ेगा भारी

Tue, 13 Oct 2026 06:41 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजी सुमन ने भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता का आक्रोश 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी पड़ेगा।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद रामली लाल सुमन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। जनता के आक्रोश को नजरअंदाज करना भाजपा को भारी पड़ेगा। इसका परिणाम 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा। प्रदेश में चुनाव इस बार जाति या मजहब के नाम पर नहीं, बल्कि रोजी-रोटी और पेट के सवाल पर होगा। भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


19 नवंबर को आगरा में प्रस्तावित दलित सम्मेलन को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर निकले राज्यसभा सांसद रामजी सुमन ने मंगलवार को सुभाषनगर स्थित एक मैरिज लॉन में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को खरीदने और लालच व प्रलोभन देकर अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर जाति और धर्म देखकर चलता है। 

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का कामकाज पारदर्शी नहीं है। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में उनका माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, रोशन लाल वर्मा, ज्योत्सना कश्यप, रणंजय यादव, शाहनवाज इदरीसी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें