फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: 'जाति-धर्म देखकर लोगों को बनाया जा रहा निशाना', सपा के राष्ट्रीय सचिव का प्रदेश सरकार पर आरोप

Wed, 17 Jun 2026 05:04 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

सपा के राष्ट्रीय सचिव राम आसरे विश्वकर्मा ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जाति-धर्म देखकर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय सचिव राम आसरे विश्वकर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में सपा के राष्ट्रीय सचिव राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि खुटार के हरनाई गांव में गुड्डू शर्मा का फर्जी हाफ एनकाउंटर करने वाले और निर्दोष लोगों पर लाठी चलाने वाले थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज  को निलंबित किया जाए। 

विज्ञापन




बुधवार को सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार ने सबसे ज्यादा पीडीए के लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने का काम किया है। जाति-धर्म देखकर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। वह पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराए बिना गुड्डू शर्मा के दोनों पैरों में पुलिस ने गोली मारी गई। पीड़ित के परिवार को दस लाख का मुआवजा दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज के लोगों के साथ इतनी बड़ी घटना हो गई और कोई मंत्री तक नहीं गया। भाजपा के लोग पीडीए के विरोधी हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष तनवीर खान, रोशन लाल वर्मा, अवधेश वर्मा ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें