फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 20 रुपये का नोट उठाने के लिए बस से कूदे यात्री की कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। रोडवेज बस में सफर के दौरान 20 रुपये का नोट गिरने पर उसे उठाने के लिए कूदे यात्री सतीश कुमार की पहिये से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बंडा के गांव लुहिची निवासी सतीश मंगलवार सुबह रोडवेज बस से बंडा से शाहजहांपुर जा रहे थे। टिकट लेने पर परिचालक सायरा बानो ने शेष राशि टिकट पर लिख दी। पुवायां कस्बे से थोड़ा आगे बढ़ने पर सतीश ने परिचालक से बकाया 20 रुपये लिए, मगर नोट हाथ से फिसलकर सड़क पर गिर गया। चालक हरजीत सिंह के मुताबिक बस हल्की ही गति में थी, सतीश नोट उठाने के लिए नीचे कूद गए। उनका एक हाथ बस के पहिये के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया।
चालक ने बस रोककर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सतीश से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल को पुवायां सीएचसी भिजवाया। वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए सतीश की कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस ने बस कब्जे में लेने के बाद बड़ागांव चौकी पर खड़ी करवाकर चालक को हिरासत में ले लिया। मौके पर जांच के बाद थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि पायेदान पर खड़े सतीश सड़क पर गिरा नोट उठाने के लिए लपके तो असंतुलित होकर गिर गए। तभी एक हाथ पहिये से कुचल गया।
-
जांच में पता चला है कि बस परिचालक से बकाया के 20 रुपये लेने के बाद गिरे नोट को चलती बस से ही उठाने की कोशिश में यह हादसा हुआ है। भाई यदि तहरीर देता है तो चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखी जाएगी। जांच के आधार पर ही आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें