फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मकान की बालकनी से गिरकर सपा नेता की मौत

Wed, 18 Dec 2024 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रामदास यादव का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद। समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी रामदास यादव उर्फ रंभा (48 वर्ष) की सोमवार रात अपने मकान की बालकनी से नीचे गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नगरिया बुजुर्ग निवासी रामदास तीन-चार साल से शाहजहांपुर रोड पर स्थित यमुना सिटी में मकान बनाकर रह रहे थे। रात करीब नौ बजे वह इसी मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित बरामदे में पत्नी व बच्चों के साथ थे। बताते हैं कि उन्हें किसी के द्वारा मकान का गेट खटखटाए जाने का आभास हुआ। इस पर रामदास बालकनी में लगी रेलिंग से नीचे झुककर देखने लगे। संतुलन बिगड़ने से वह सिर के बल बाहर सड़क पर आ गिरे।
विज्ञापन

घरवालों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंच गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। हालत ज्यादा नाजुक होने पर कुछ देर बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए बरेली लेकर गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामदास सपा से जुड़े थे और गुनारा सेक्टर के प्रभारी थे। घर में उनकी पत्नी के अलावा 12 साल का एक बेटा व उससे छोटी दो बेटियां हैं। दोपहर में परिजनों ने ढाईघाट के गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें