फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सपा ने चुनाव की तैयारी तेज की, छह विधानसभा सीटें जीतने का संकल्प

Mon, 16 Nov 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में मोहल्ला अंटा ​स्थित सपा कार्यालय में मंचासीन अति​थि। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। रविवार को बिजलीपुरा स्थित जिला कार्यालय में मासिक बैठक में जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर पार्टी का वोट बढ़ाने और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने दूसरी पार्टी छोड़कर सपा में आए नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर जिले की छह विधानसभा सीटें जीतकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा और पीडीए की सरकार बनाने का काम करेंगे। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व सहकारी बैंक चेयरमैन प्रदीप पांडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सौरभ गांधी, भाजपा नेता गौरव सागर और कलान के सभासद धर्मेंद्र शर्मा का स्वागत किया गया। जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा ने 11 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया। युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव मोईन सफदर और कैंट अध्यक्ष बने मोहम्मद शादाब उर्फ सोनू का भी स्वागत किया गया। बैठक में पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद, अमित यादव, अनवर अली, रणजय सिंह यादव, सैयद रिजवान अहमद, चौधरी रामकुमार भोजवाल, अजफर अली खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें