वर्ष 2022 में ददरौल से टिकट के लिए वह सपा में आए थे, लेकिन सपा नेतृत्व ने उनकी जगह पर पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के बेटे राजेश वर्मा पर विश्वास जताते हुए टिकट दिया था। तब अवधेश फिर से भाजपा में चले गए थे। महापौर के चुनाव के दौरान अर्चना वर्मा व राजेश वर्मा के सपा छोड़ने के बाद वह फिर से भाजपा में आ गए थे। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि पूरा संगठन पूरी दमदारी से चुनाव लड़ाएगा।
उपचुनाव के लिए 13 मई को होगा मतदान
ददरौल विधानसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव होगा। इसके लिए 18 अप्रैल से नामांकन शुरू हो जाएंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 29 अप्रैल है। 13 मई को मतदान होगा। चार जून को मतगणना होगी।