फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अखिलेश बोले, 2024 में भाजपा को हॉफ किया, 2027 के चुनाव में साफ करें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पदाधिकारियों को बूथ और सेक्टर को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में भाजपा को हॉफ किया था और 2027 के विधानसभा चुनाव में साफ कर पीडीए की सरकार बनानी है।
विज्ञापन

बदायूं में पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव के निधन के बाद श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के बाद लखनऊ जाते समय जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत किया गया। वह पांच मिनट रुके। इस बीच जिला स्तरीय पदाधिकारियों को बूथों को मजबूत करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी लोग एकजुटता के साथ गांवों व मोहल्लों में जाकर संगठन को मजबूत करने के साथ ही सपा की नीतियों को बताएं।
अखिलेश यादव ने कहा, सरकार बनने पर तीन सौ यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के खाते में धनराशि भेजी जाएगी। पार्टी की घोषणाओं को आमजन तक पहुंचाया जाए। टिकट वितरण को लेकर कहा कि जिसे भी सिंबल मिले, उसे पूरी ईमानदारी के साथ चुनाव जिताया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधायक राजेश यादव, अवधेश कुमार वर्मा, अमित यादव, रणंजय सिंह यादव, अनवर अली, नीरज मिश्रा, शाहनवाज इदरीसी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें