फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पति से हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के डिंगुरपुर गांव निवासी हरिओम की पत्नी रिंकी (30) का शव बृहस्पतिवार शाम कमरे में फंदे से लटका मिला। एक दिन पूर्व महिला का पति से विवाद हु़आ था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी नरेश सिंह ने बेटी रिंकी की शादी करीब नौ साल पूर्व हरिओम के साथ की थी। बुधवार को दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार की शाम हरिओम खेत पर चला गया। शाम करीब 5:30 बजे रिंकी की मौत हो गई। उसका शव कमरे के अंदर कुंडे से लटका मिला। गले में रस्सी का फंदा पड़ा था। पुलिस ने जांच कर रिंकी के मायके वालों को सूचना दी। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पति से विवाद होने की बात सामने आ रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें