मिर्जापुर के थाना प्रभारी भी लाइन हाजिर
बताते हैं कि मिर्जापुर थाना प्रभारी विनोद सिंह द्वारा समय से विवेचनाओं को पूर्ण नहीं करने पर कार्रवाई की गई है। इन्हें भी लाइन भेजा गया है। हालांकि, अधिकारी समय पूर्ण होना बता रहे हैं। एसपी ने पुलिस लाइन से अरविंद सिंह चौहान को निगोही व पीआरओ योगेंद्र कुमार को मिर्जापुर भेजा है।
योगेंद्र पूर्व में कोतवाल भी रह चुके हैं। जलालाबाद के इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान को पुवायां और पुवायां के इंस्पेक्टर प्रदीप राय को जलालाबाद का चार्ज दिया। इनके अतिरिक्त निगोही के टिकरी चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार को सदर बाजार की उस्मानबाग चौकी व यहां से रणजीत सिंह को टिकरी भेजा गया है।