जलालाबाद। मोहल्ला नौसारा निवासी बुजुर्ग राममूर्ति वर्मा ने संपत्ति के लालच में दो बेटों और बहुओं पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि संपत्ति के लालच में उनके बेटे ओमप्रकाश व ओमेंद्र और बहुएं आरती वर्मा व शशि वर्मा उन्हें रास्ते से हटाना चाहते हैं। इसको लेकर पुलिस से शिकायत करने से वे लोग काफी समय से उनसे रंजिश मान रहे हैं। बुजुर्ग का आरोप है कि गत आठ अगस्त को उनके दोनों बेटे व बहुएं लोहे की राॅड, चाकू व डंडे आदि लेकर उनके घर में घुस आए। उन्होंने उन पर हमला कर दिया। वहां मौजूद उनके छोटे बेटे ओम देव व उसकी पत्नी राम सुवन्नी ने उनका बचाव किया तो आरोपियों ने उन दोनों को भी पीटकर घायल कर दिया। थाने में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर वह एसपी से मिले। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद