फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांट में ऑटो की टक्कर लगने से बाइक सवार कपड़ा व्यापारी के बेटे की मौत

विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम हाउस पर बेसुध बैठे मृतक अंकित के पिता। संवाद
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। कांट थाना क्षेत्र के कुर्रियाकलां गांव निवासी बाइक सवार 25 वर्षीय अंकित मिश्रा की ऑटो की टक्कर लगने से पानी से भरी खंती में गिरकर मौत हो गई। साथ ही ऑटो भी अनियंत्रित होकर उसके ऊपर गिर गया।
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी लाल बहादुर मिश्रा का पुत्र अंकित मिश्रा पढ़ाई के साथ काम में उनका सहयोग करता था। अंकित मिश्रा को दुकान के लिए सामान लेना था। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह बाइक से शाहजहांपुर के चांदापुर रोड पर स्थित अपने मकान पर जा रहा था। जैसे ही वह गुरथना गांव के पास पहुंचा। तभी सामने से आए ऑटो की टक्कर लगने से वह बाइक समेत सड़क के किनारे पानी से भरी खंती में जा गिरा।
ऑटो भी अनियंत्रित होकर खंती में बाइक के ऊपर पलट गया। इससे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ऑटो हटवाया। अंकित की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर उसके परिजनों को सूचना भिजवाई। खबर सुनकर परिवार व गांव के लोग हादसा स्थल पर पहुंचे। पिता लाल बहादुर मिश्रा शव को देखकर बिलख पड़े। परिजनों ने उन्हें संभाला। परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा और दो बहनों से छोटा था।
विज्ञापन

उनकी मुख्य मार्ग पर कपड़े की दुकान है। परिजनों ने शव का फर्रुखाबाद के घटियाघाट पर अंतिम संस्कार किया। कांट थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हादसों में दंपती समेत तीन लोग घायल

तिलहर। अलग-अलग हादसों में घायल दंपती समेत तीन लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना कटरा क्षेत्र के समधना गांव निवासी रामप्रकाश रविवार सुबह बाइक से पत्नी सरस्वती संग तिलहर आ रहे थे। किसी वाहन की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। दूसरी ओर थाना सदर क्षेत्र के मोहल्ला जलालनगर निवासी तौसीफ बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गए। संवाद

डीसीएम को टक्कर से छुट्टा पशु मरा

पुवायां। रविवार शाम गांव करनापुर में डीसीएम की टक्कर से छुट्टा पशु की मौत हो गई। हादसे में डीसीएम में भी काफी नुकसान हुआ है, जिस कारण वह मौके पर ही बंद हो गई। गांव के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

पोस्टमॉर्टम हाउस पर बेसुध बैठे मृतक अंकित के पिता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें