मीरानपुर कटरा। मोहल्ला कोरियान में शनिवार को विद्युतीकरण के लिए सड़क पर रखा तीन लाख रुपये बंच केबल चोरी होने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
चोरी हुए बंडलों के मामले में फैज कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मोअज्जम खां ने नगर पंचायत के ट्रैक्टर चालक, कर्मचारियों के अलावा नगर के एक सम्मानित व्यक्ति के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने बताया कि नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष के बहुत खास व्यक्ति के कहने पर नगर पंचायत की ट्रैक्टर-ट्रॉली से बंच केबल के बंडल को दूसरे स्थान पर पहुंचाया गया था। केबल के बंडल को चोरी नहीं किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि चोरी हुआ बंच केबल बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद