फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम ससुर की हत्या: पत्नी को विदा न करने पर दामाद ने तमंचे से मारी गोली, घटना का वीडियो वायरल

Fri, 12 Apr 2024 06:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में एक युवक ने सरेआम अपने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद तमंचा लहराते हुए आरोपी फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी के भतीजे नकुल को पकड़ लिया। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। 
विज्ञापन
युवक ने तमंचे से ससुर को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सनसनीखेज वारदात हुई है। पत्नी को विदा न करने से नाराज युवक ने घर के बाहर खड़े अपने ससुर को तमंचे से गोली मार दी। पेट में गोली लगने से ससुर की मौत हो गई। आरोपी दामाद तमंचा लहराते हुए भाग गया। गोली मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


आरसी मिशन थाना क्षेत्र के लालबाग चौढेरा गांव के रहने वाले सालिगराम ने अपनी बेटी खुशबू की शादी संजय के साथ की थी। सालिगराम राजकीय मेडिकल कॉलेज से सफाईकर्मी से सेवानिवृत्त हुए थे। पति की मारपीट से आजिज खुशबू तीन महीने पहले अपने पिता के घर आ गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ही व्यक्ति की मौत 
शुक्रवार शाम करीब चार बजे संजय अपने भतीजे नकुल के साथ अपनी ससुराल पहुंचा। घर के बाहर खड़े ससुर सालिगराम से उसकी बहस होने लगी। अचानक संजय ने तमंचा निकाला और ससुर को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से शालिगराम गिर पड़े। उनकी मौत हो गई। 

आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह तमंचा लहराते हुए भाग गया। लोगों ने उसके भतीजे नकुल को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचीं सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें