फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिशः कहीं टूटे खंभे तो कहीं लाइन क्षतिग्रस्त, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
शाहजहांपुर में मंगलवार की दोपहर को हुई वारिश के दौरान राजघाट पुलिस चौकी के पास ई-रिक् शा पर गिरा ब? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिन में बारिश के दौरान तेज हवा चलने से मंगलवार को कई जगह बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। कहीं पेड़ की टहनी टूट कर गिरने से तो कहीं तार आपस में रगड़ने से 11 केवी की कई हाईटेंशन लाइनों में ब्रेक डाउन और शॉर्ट सर्किट हो गया। तेज हवा से अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की 11 केवी लाइन का एक पोल उखड़कर धराशायी हो गया। उधर, ककरा कलां उपकेंद्र के आनंदपुरम फीडर की लाइन का तार टूट गया। बहादुरगंज, गोविंद गंज, सिटी पार्क आदि उपकेंद्रों की हाईटेंशन लाइनें भी तेज हवा से प्रभावित हुईं और इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

अब्दुल्लागंज उपकेंद्र से निकले कच्चा कटरा फीडर की 11 केवी लाइन का एक राउंड पोल गर्रा के पुराने रेलवे फाटक पर राजघाट पुलिस चौकी के ठीक सामने लगा है। लोहे का पोल पुराना होने के कारण नीचे से जर्जर हो चुका था। मंगलवार को दोपहर बारिश की शुरुआत के साथ हवा ने अंधड़ का रूप ले लिया तो यह खंभा डगमगाने लगा। बारिश के साथ हवा तेज हुई तो पोल उखड़कर उधर से गुजर रहे एक ई-रिक्शा के ऊपर गिरकर रोड पर गिर गया। गनीमत रही कि उस दौरान लाइन में बिजली आपूर्ति बंद की जा चुकी थी। बरसात होने से सड़क पर आवागमन कम था। ई-रिक्शा चालक और उस पर बैठीं सवारियां भी बाल-बाल बच गईं।
चूंकि, पोल गिरने से लाइन के तार भी टूटकर उलझ गए। इसलिए पोल गिरने और लाइन फॉल्ट की जानकारी पाकर अब्दुल्लागंज के प्रभारी अवर अभियंता आदर्श कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और गिरे हुए पोल को हटाकर वहां दूसरा पोल लगवाने का काम शुरू कराया। उन्होंने बताया कि पोल नीचे से गल जाने के कारण पहले से कमजोर था और उसे आए दिन बंदर हिलाते थे। इसलिए तेज हवा चलते ही खंभा गिर गया। पोल बदलने का काम शाम छह बजे के बाद तक जारी रहा। इस कारण कच्चा कटरा, चौक, गुदड़ी बाजार, मालखाना मोड़, रंगमहला (आंशिक) आदि क्षेत्रों के लोगों को दोपहर से दिन ढले तक बिजली संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन

इस बीच, ककरा कलां उपकेंद्र के आनंदपुरम फीडर की 11 केवी लाइन भी खराबी की चपेट में आ गई। हालांकि, बारिश शुरू होने से पहले लाइन बंद की जा चुकी थी, लेकिन तेज हवा चलने पर उसका एक तार टूटकर जमीन पर आ गिरा। वहां के प्रभारी जेई सत्यपाल सिंह ने बताया कि लाइन का अर्थ वायर टूट जाने से विद्युत आपूर्ति में बाधा पड़ी, लेकिन इस खराबी को एक घंटे में दूर कर लाइन चालू कर दी गई। इस दौरान आनंदपुरम कॉलोनी समेत आजादपुरम, लोहारों का चौराहा, मदराखेल, तिलहरजई, फजीतापुर, विश्वकर्मा चौक, अलीजई (आंशिक) आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें