फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने सोहेल को घरवालों को सौंपा

Sun, 07 Jun 2015 08:12 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बाप से बिछड़कर शहर के रेलवे स्टेशन पर पहुंचे 10 वर्षीय सोहेल को आरपीएफ ने उसके मां-बाप से मिलवा दिया। स्टेशन पर पहुंचे बच्चे के मां-बाप को आरपीएफ ने सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब पांच बजे प्लेटफार्म दो पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ जवान अनिल को 10 वर्षीय बच्चा रोता हुआ मिला। बच्चे को रोता देखकर कांस्टेबिल ने आसपास देखा तो वहां पर कोई भी नहीं दिखा। इस पर वह बच्चे को आरपीएफ थाना लाया। वहां पर बच्चे को समझाकर चुप कराया और उससे पूछताछ की। इस पर बच्चे ने बताया कि वह चंद मिनट पहले गुजरी अमरनाथ एक्सप्रेस से उतरा था।
बच्चे ने बताया कि उसका नाम सोहेल पुत्र इनाम अली हैं और वह उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बहादुराबाद थाना के बाेंगला का रहने वाला है। वह गलती से ट्रेन में बैठकर यहां पर आ गया था। इस पर आरपीएफ इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने मामले की जानकारी हरिद्वार आरपीएफ इंस्पेक्टर के जरिए बच्चे के घर में दी। सूचना पाकर पहुंचे सोहेल के मां-बाप को सब-इंस्पेक्टर अमित सिंह ने घरवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें